जानें सही से मास्क पहनने और प्रयोग करने के तरीकों के बारे में...

जानें सही से मास्क पहनने और प्रयोग करने के तरीकों के बारे में...

सेहतराग टीम

कोरोना का खौफ लगातार बढ़ता चला जा रहा है। क्योंकि ना तो इसका कोई इलाज मिल रहा है और ना ही इसके मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। लेकिन राहत देने वाली बात है कि इससे बचने के लिए सिर्फ मास्क और घरों में रहना ही सबको फायदा दे रहा है। वहीं अब मास्क के उपयोग के भी दिशानिर्देशों को बदल दिया गया है। यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने अब लोगों को सार्वजनिक स्थानों के लिए निकलते समय नॉन-मेडिकल मास्क और क्लॉथ फेस कवरिंग का उपयोग करने का सुझाव दिया है। यह कोरोनावायरस को फैलने से रोकने में मदद करेगा। बिना लक्षण के फैलने वाला इस वायरस को रोकना दुनियाभर की सरकारों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। इन दिशानिर्देश को फॉलो करना आपके ऊपर है लेकिन सीडीसी उन लोगों की भी फेस कवर करने की सलाह देता है, जिनमें वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं या वे खुद को बीमार महसूस नहीं करते हैं। सीडीसी के मुताबिकबाहर जाते समय लोगों को कपड़े से मुंह को ढंकना चाहिए। सीडीसी की सलाह है कि जब भी आप किराने का सामान या आवश्यक सामान लेने के लिए बाहर निकलें तो स्कार्फ या किसी कपड़े का उपयोग कर सकते हैं।

पढ़ें- खून पतला करने वाली दवाईयां खाने के बाद भी क्यों रहता है हार्ट अटैक का खतरा, एक्सपर्ट से जानें कारण

मास्क का प्रयोग करते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ये मास्क महत्वपूर्ण हैं लेकिन लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि इनका प्रयोग  कब तक करना चाहिए और क्या ये दोबारा इस्तेमाल के योग्य हैं। एन-95 मास्क, सर्जिक्ल मास्क या फिर घर के बने मास्क को दोबारा प्रयोग करने के क्या कोई हानिकारक प्रभाव पड़ता है और क्या इन्हें दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इन्हें दोबारा इस्तेमाल में ला सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप इनका दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

एन-95 मास्क का कैसे करें दोबारा प्रयोग 

आमतौर पर N-95 मास्क को प्रयोग करते वक्त बीच-बीच में बदल दिया जाना चाहिए। जब आपके मास्क में नमी आ जाती है तो आपको इसे प्रयोग करना बंद कर देना चाहिए। संक्रामक श्वसन रोग के फैलने के दौरान मेडिकल मास्क की आपूर्ति काफी सीमित होती है। इसलिए, द सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने एन -95 मास्क के पुन: उपयोग के लिए विशिष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं जैसे-

सीडीसी के अनुसार, एक व्यक्ति को एन -95 मास्क का पुन: उपयोग तब नहीं करना चाहिए जब वह रोगियों से मिला हो । उस व्यक्ति को हर रोगी से मिलने के बाद मास्क बदलने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा एक साफ-सुथरी जगह या कागज बैग में अपने मास्क को रखने की आदत डालें। 

अगर आपके पास एक से ज्यादा मास्क हैं तो उन सभी को एक दूसरे से अलग रखा जाना चाहिए ताकि वे आपस में स्पर्श न करें। आपको जो मास्क पहनना है उसकी स्पष्ट पहचान होनी चाहिए। 

मास्क के सुरक्षित पुन: उपयोग के लिए निर्माता द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों की जांच करें।

कई अध्ययनों और शोध में ये  सलाह दी गई है कि अगर निर्माता द्वारा कोई दिशानिर्देश प्रदान नहीं किए जाते हैं तो एक मास्क को पांच बार से ज्यादा प्रयोग न करें।

मास्क गंदा होने, क्षतिग्रस्त होने या फिर ठीक से सांस नहीं ले पाने की स्थिति में उसे पहनना बंद कर दें। 

मास्क को अंदर से न छुएं क्योंकि यह इसे दूषित करेगा, जिससे यह उपयोग के लिए अयोग्य हो जाएगा।

एन -95 मास्क के उपयोग को बढ़ाने के लिए टिप्स 

  • मास्क के उपयोग को बढ़ाने के लिए ये सुनिश्चित करें कि मास्क का आकार सही रहे और ये ठीक से काम कर रहा हो। 
  • मास्क को बार-बार छूने से बचना चाहिए ।
  • कई अध्ययनों से संकेत मिला है कि N-95 मास्क लगातार 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • दूषित और क्षतिग्रस्त मास्क को तुरंत प्रयोग बंद कर दें।

सर्जिक्ल मास्क का उपयोग दोबारा कैसे करें 

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एक सर्जिकल मास्क या एन -95 मास्क का उपयोग केवल एक ही व्यक्ति द्वारा किया जाना चाहिए। इन मास्क को शेयर नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इससे रोग फैल सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन एक बार प्रयोग होने वाले मास्क को दोबारा से प्रयोग न करने की सलाह देता है  और सामान्य परिस्थितियों में, एक बार प्रयोग होने वाले सर्जिकल मास्क का निपटान किया जाना चाहिए। हालांकि, विश्व स्तर पर सर्जिकल मास्क और एन -95 मास्क की कमी को देखते हुए, सर्जिकल मास्क के पुन: उपयोग के लिए दिशानिर्देश एन -95 मास्क के समान हैं।

  • अगर आपका मास्क नम, दूषित या क्षतिग्रस्त हो जाता है तो मास्क बदल लें। 
  • पेपर बैग की तरह दिखने वाली किसी भी चीज, जो साफ, सूखी हुई और हवादार हो उसमें मास्क को रखें।
  • मास्क के अंदर हर कीमत पर स्पर्श न करें क्योंकि इससे मास्क दूषित हो जाएगा।
  • फिर से उपयोग के लिए मास्क को रखने से पहले और बाद में अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
  • याद रखें, किसी विशेष मास्क के सुरक्षित उपयोग की संख्या का अनुमान लगाने का कोई तरीका नहीं है।

घर के बने कपड़े के प्रयोग के लिए टिप्स

उपयोग के बीच नियमित रूप से धोए जाने पर साधारण कपड़े की कवरिंग और मास्क का पुन: उपयोग किया जा सकता है। सीडीसी के अनुसार, कपड़े धोने की मशीन, कपड़े का मास्क को ठीक से धोने में मदद कर सकती है। जब आप अपना मास्क उतारते हैं, तो इसे एक ठंडी, सूखी जगह पर रखें। इसके अलावा, मास्क को धोने से पहले धोने के बाद पूरी तरह से सूखा होना चाहिए।

 

इसे भी पढ़ें-

24 घंटे में 773 नए मामले, 30 से ज्यादा लोगों की मौत, जानिए भारत में कुल कितने मरीज?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।